Hair Fall Prevention in Hindi – काले, घने और सुन्दर बाल हर किसी को अच्छे लगते हैं। और जिसके पास ऐसे बाल नहीं होते हैं, वो इनकी चाह रखते हैं। भला किसको अपने सुन्दर बाल पसन्द नहीं होते। पर वर्तमान समय में लंबे, घने और सुन्दर बाल लोगों का केवल सपना बनकर रह गए हैं। असल में सबके बालों की सच्चाई कुछ और ही है। आज हर दूसरा व्यक्ति झड़ते बालों की समस्या से परेशान हैं। फिर चाहें वो कोई महिला हो या पुरुष। लोगों के गिरते बाल लगातार उन्हें गंजा कर रहे हैं। पर लोगों को इस परेशानी का कोई सटीक इलाज एवं उपचार मालूम नहीं है। यदि आप भी ऐसे लोगों में से हैं, जिनके बाल लगातार गिरते हैं। तो ये आर्टिकल आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।

ORDER NOW

गिरते बालों की समस्या कितने प्रकार की होती है?

शायद कुछ लोगों को ही यह बात पता होगी कि, झड़ते बालों के प्रकार भी होते हैं। अर्थात बाल अलग-अलग तरीके से टूटते हैं। तो आइए जानतें है, टूटते बालों के प्रकार के बारे में।

इनवोल्यूशनल एलोपेसिया:

यह बाल टूटने या गिरने का सबसे सामान्य और नेचुरल प्रकार है। इसमें बढ़ती उम्र के साथ बाल पककर पतले हो जाते हैं और कुछ समय बाद टूटकर गिर जाते हैं।

एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया:

बालों के टूटने का यह एक जेनेटिक (आनुवंशिक) प्रकार है। जो महिला और पुरुष दोनों को हो सकता है।

एलोपेशिया एरियाटा:

झड़ते बालों की यह समस्या लोगों को अचानक से होती है। इस समस्या के ज्यादातर शिकार बच्चे और किशोर लोग होते हैं। इनके बाल एकदम से गिरने लगते हैं।

एलोपेसिया युनिवर्सलिस:

यह समस्या होने पर व्यक्ति की बॉडी के सभी बाल (पलकें, भौंहे आदि) गिरने लगते हैं।

स्कारिंग एलोपेसिया:

झड़ते बालों की यह समस्या व्यक्ति को त्वचा संबंधित रोग (skin diseases) होने पर होती है। इसके अलावा जो लोग बालों को ज्यादा कसकर बांधते हैं या उनपर गर्म कंघी करते हैं। उन्हें भी स्कारिंग एलोपेसिया की समस्या हो सकती है।

झड़ते बालों के कारक

रक्तचाप (blood pressure):

बीपी या रक्तचाप की दिक्कत न सिर्फ हृदय और किडनी के लिए समस्या उत्पन्न करती है, बल्कि बालों से संबंधिक परेशानी भी पैदा करती हैं। जो आगे चलकर बालों के झड़ने की भी वजह बन जाती है।

सिर पर रूसी और फंगल इंफेक्शन:

खराब हेयर केयर रूटीन, ड्राई स्कैल्प, स्कैल्प में बैक्टीरियल या फंगल इंफेक्शन और बदलते मौसम के कारण लोगों को रूसी या डैंड्रफ की समस्या हो जाती है। जो बालों के टूटने की एक बड़ी वजह है। 

कैंसर रोग:

व्यक्ति को कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां होने पर कई जटिल इलाज (complex treatment) और तमाम तरह की मेडिसिन से गुजरना पड़ता है। जो कई बार बालों को भी तोड़कर गिराने लगती हैं।

थायरॉइड:

जो लोग लंबे समय तक थायरॉइड से पीड़ित रहते हैं। कई बार उन्हें भी बाल झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है।

हेयर स्टाइल:

कई बार महिला और पुरुष दोनों ही नए-नए हेयर स्टाइल रखने के चक्कर में बालों को कलर और स्ट्रेट करने लगते हैं। नहाने के बाद उन्हें नेचुरली सुखने के बजाए हेयर ड्रायर 

से सुखाने लगतें है। जिसके कारण उनके बाल डैमेज होकर गिरने लगते हैं।

बालों को गिरने से बचाने के उपाय:

गाजर का उपयोग:

गाजर को बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। दरअसल गाजर में विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन बी3, विटामिन बी6, विटामिन सी, फाइबर और पौटेशियम जैसे तमाम पोषक पाए जाते हैं। जो व्यक्ति को कई तरह के स्वास्थ लाभों के अलावा बालों को कंडीशनिंग देकर, उनकी ताकत बढ़ाने का काम करते हैं। इससे बालों का टूटना कम हो जाता है।

अंडे का इस्तेमाल:

अंडे का योक (पीला भाग) बालों को कई तरह के प्रोटीन प्रदान करता है। इससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। इसके अलावा अंडे में फैट भी पाया जाता है, जो बालों को चमकदार और मुलायम बनाता है। इसलिए अंडे का इस्तेमाल झड़ते बालों के लिए लाभप्रद माना जाता है।

शकरकंद का प्रयोग:

शकरकंद को भी बालों के लिए अच्छा माना जाता है। क्योंकि इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन जैसे तमाम गुणों का समग्र योग होता है, जो बालों को मजबूत बनाकर उनको हेल्दी रखते हैं।

आंवला का इस्तेमाल:

आंवला में फाइटोन्यूट्रिएंट्स और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो बालों के स्वास्थ के लिए सकारात्मक रोल निभाते हैं। इसके अलावा आंवला बालों को पुन: उगाने में भी मदद करता है।

एलोवेरा का उपयोग:

एलोवेरा में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाकर उनको टूटने से बचाते हैं। इसके अलावा एलोवेरा के इस्तेमाल से बाल लंबे, घने और चमकदार भी बनते हैं। इसलिए अच्छे बालों की प्राप्ति के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करना बेहतर होता है।

अखरोट का प्रयोग:

अखरोट में ओमेगा ३ फैटी एसिड होता है, जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाकर, रूसी और खुजली की समस्या को कम करता है। इसके अलावा अखरोट के उपयोग से स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है। इससे बालों का नेचुरल कलर भी बढ़ता है। इसलिए अखरोट का प्रयोग करना बालों को अच्छा रखता है। 

चुकंदर:

चुकंदर बालों को प्राकृतिक रूप से रंगने में मदद करता है। इसके अलावा चुकंदर स्कैल्प में रक्त संचार को भी अच्छा करता है। इसलिए बालों के लिए चुकंदर का इस्तेमाल लाभप्रद साबित होता है।

जौ:

इसमें भारी मात्रा में विटामिन ई होता है। इसके अलावा जौ में कॉपर और आयरन की भी कुछ मात्रा मौजूद होती है। यह बालों के पतलेपन को पहले से बेहतर करने में मदद करता है। इससे बालों का गिरने कम होने लगता है।

अक्सर पूछे जानें वाले सवाल (FAQS)

बालों का झड़ना कैसे रोक सकता हूँ?

बालों को निम्न तरीकों से झड़ने से रोका जा सकता है।

  • 1. बालों को कलर न करके
  • 2. अच्छे हेयर स्टाइल के चक्कर में उनपर हाई-हीट टूल का इस्तेमाल न करके
  • 3. बालों पर अलग-अलग शैम्पू के बजाए एकल सौम्य शैम्पू का इस्तेमाल करके 
  • 4. बालों को हेयर ड्रायर के बजाए प्राकृतिक रूप से सूखाने आदि 
  •  

जैसी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर बालों को झड़ने से रोका जा सकता है।

पुरुषों के बाल क्यों झड़ते हैं?

कुछ पुरुषों में पोषक तत्वों की कमी होने से बाल गिरते हैं तो कुछ पुरुषों में आनुवांशिकी रूप से या हार्मोनल बदलाव होने से भी बाल गिरते हैं। इसके अलावा पुरुषों की बढ़ती उम्र भी उनके बाल  गिरने की बड़ी वजह होती है।

कौन से खाद्य पदार्थ बालों का झड़ना रोकते हैं?

कम वसा वाले डेयरी उत्पाद, अंडे, एवोकैडो (Avocado), कीवी, गाजर, स्ट्राबेरी, सुखा आलूबुखारा, हरी सब्जी, पालक, आड़ू, अमरूद, पपीता और अनानास जैसे खाद्य पदार्थों में उच्च पोषण तत्व पाए जाते हैं। इनका सेवन बालों को टूटने से बचाता है।

क्या तेल लगाने से बाल झड़ना कम हो जाते हैं?

सरसो, शीशम, बादाम, प्याज, अरंडी, लेवेंडर और आर्गन ऑयल आदि वो तेल हैं, जिनके उपयोग से बालों को झड़ने से रोका जा सकता है। इनके अलावा ग्लैम्यो का हर्बग्रो हेयर ऑयल से भी झड़ते बालों को कम किया जा सकता है। यह तेल रूसी को नियंत्रित करके, बालों को घना और मजबूत बनाने का काम भी करता है।

बालों के झड़ने के लिए कौन सा शैम्पू अच्छा होता है?

ग्लैम्यो का हर्बग्रो शैम्पू, झड़ते बालों के लिए सबसे अच्छा शैम्पू है। यह बालों को गिरने से रोकता है। साथ ही डैंड्रफ को कंट्रोल करके, बालों को मुलायम और उनकी चमक बढ़ाने में मदद करता है।

बाल झड़ने के क्या कारण हैं?

किसी भी व्यक्ति में बाल टूटने या गिरने के मेन चार कारण होते हैं। जोकि कुछ इस प्रकार हैं:

  • 1. हॉर्मोनल बदलाव के कारण
  • 2. किसी गंभीर बीमारी या मेडिकल कंडीशन के कारण 
  • 3. अनुवांशिकता के कारण
  • 4. बढ़ती उम्र और शारीरिक बदलावों के कारण
  •  

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं 

Is Protein Beneficial for hair in Hindi Fungal Infection in Hair in Hindi
Hair Growth Tips in Hindi Follihair Tablet Uses in Hindi
हेयर ट्रांसप्लांट क्या है? प्रक्रिया और लाभ भारत में हेयर ट्रांसप्लांट की लागत
2022 में ट्रेंडिंग हेयर स्टाइल बॉयज़ FUE हेयर ट्रांसप्लांट ट्रीटमेंट
हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी के बारे में आपको जो कुछ भी जानना चाहिए पैन इंडिया में हेयर ट्रांसप्लांट की लागत
हेयर ट्रांसप्लांट – प्रकार, प्रक्रिया और लाभ तेजी से बाल उगाने के टिप्स
बोटॉक्स हेयर ट्रीटमेंट: आपको क्या जानना चाहिए बालों के झड़ने के लिए प्लेटलेट-रिच प्लाज्मा (पीआरपी)
बालों के झड़ने और फिर से बढ़ने के लिए शीर्ष 5 घरेलू उपचार पीआरपी (प्लेटलेट रिच प्लाज़्मा): लागत, प्रक्रिया, साइड इफेक्ट्स और रिकवरी टाइम
हेयर स्टाइल बॉयज़ बालों को तेजी से कैसे बढ़ाएं?
Follihair Tablet Uses in Hindi How to Grow Hair Faster in Tamil
Book Now